जोहान्सबर्ग में जारी पहले मैच मे भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका पर बरसाया कहर
अफ्रीका को मात्र इतने रनों पर समेटा, अर्शदीप ने मारा पंजा
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) जोहान्सबर्ग में जारी पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजो ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 पर समेट दिया है। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट झटके। वहीं, आवेश खान को चार विकेट मिले। कुलदीप यादव ने नांद्र बर्गर को क्लीन बोल्ड कर अफ्रीकी पारी को समेट दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले ही ओवर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने परेशान किया। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह 5 विकेट ले चुके हैं अर्शदीप का यह इस मैच में पांचवां विकेट रहा। इससे पहले वह रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोर्जी, रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज चुके हैं। यह अर्शदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल है।
भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।
























