
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगे सिविल वर्क
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके कार्यालयों में होने वाले सिविल वर्क, पब्लिक हैल्थ से संबंधित कामों के एस्टीमेट मांगे हैं।
विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में करवाए जाने वाले सिविल वर्क, पब्लिक हैल्थ से संबंधित कामों के एस्टीमेट पर पी.डब्ल्यू.डी. और पब्लिक हैल्थ डिपाटमैंट के साथ सम्पर्क करते हुए तैयार करवाए एस्टीमेट 22 दिसम्बर तक मुख्य कार्यालय को भेजे जाएं।
एस्टीमेट प्राप्त न होने पर विभाग द्वारा यह समझ लिया जाएगा कि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कोई भी काम नहीं होने वाला है।बता दें कि पिछले लंबे समय से किसी सरकार ने भी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों की सुध तक नहीं ली। यही वजह है कि इन अधिकारियों के दफ्तरों में कई बार सिविल व पब्लिक हैल्थ से जुड़े कई काम या तो फंडों के अभाव में पैंडिंग रह जाते हैं या फिर कई अधिकारी इन कार्यों को करवाने के लिए अपनी जेब पर बोझ डालते हैं।





















