PM मोदी का आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरा
विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता)पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। सारे कार्यक्रम पूर्व में ही निर्धारित कर लिये गये हैं. वहीं प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 32वें दौरे पर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आएंगे। मोदी रविवार और सोमवार दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पहले दिन 17 दिसंबर को काशी यात्रा में पीएम मोदी नदेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। फिर शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे।
तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम मोदी के एयरपोर्ट से लेकर नदेसर तक 22 किमी रास्ते पर भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है। पीएम मोदी 17 दिसंबर की रात में काशी के विकास को परखने शहर में भ्रमण भी कर सकते हैं।
नमो घाट से कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन और बरकी से दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित 5 ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। यहीं से पीएम के हाथों 19150 करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास भी होगा। कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।






















