
पंजाब दे शेर और एजूकेटर्स के बीच आज होगा एग्जीबिशन मैच
राज्यपाल होगे मुख्यातिथि के रुप में शामिल
चंडीगढ, 16 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के अंतर्गत क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर 16 में आज पंजाब दे शेर और ऐजूकेटर्स इलेवन के बीच खेले जाने वाले एग्जीबिशन मैच में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय मुख्यातिथि के रुप में शामिल होगें। पंजाब दे शेर टीम के सलाहाकार डा रुपेश सिंह ने राज्यपाल से भेंट कर आयोजको की ओर से यह निमंत्रण पेश किया जिसे महामहिम ने स्वीकार किया। राज्यपाल 16 दिसंबर को शाम साढे पांच बजे टास कर मैच का आगाज करेंगें।
कप्तान सोनू सूद की टीम में गुरप्रीत घुग्गी, बीनू ढिल्लों, आपारशक्ति खुराना, एमी विर्क, नवराज हंस, जस्सी गिल, बब्बल राय, गैवी चहल, देव खरोड़, निंजा, राहुल जेटली, सुयश राय, अनुज खुराना, दक्ष अजीत सिंह, मयूर मेहता और विक्रमजीत सिंह हिस्सा हैं। पंजाब दे शेर का सामना एजुकेटर्स एकादश से होगा।























