
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे आये सामने
ये बने बार एसोसिएशन के प्रधान, चंडीगढ़ में रोहित खुल्लर ने मारी बाजी
चंडीगढ, 16 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे सामने आ गए। हाईकोर्ट में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। चुनाव में विकास मलिक ने बाजी मार ली है। वह अब नए प्रधान बन चुके हैं। वहीं चंडीगढ़ बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए रोहित खुल्लर, वाइस प्रधान पद के लिए चंदन शर्मा, सेक्रेटरी पद के लिए परमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए विजय अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए सिमरनजीत कौर और लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए सुरेंद्र पाल कौर ने जीत हासिल की है।
हाईकोर्ट में 4540 वकीलों के वोट हैं। इस बार मैदान में 49 उम्मीदवार उतरे हुए थे। 45 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए एनके बांका, ओंकार सिंह सपनधीर, विकास मलिक, चौहान सतविंदर सिंह चुनाव लड़ रहे थे। वहीं उप प्रधान पद के लिए नितेश भारद्वाज, जसदेव सिंह बराड़ व गौतम भारद्वाज के बीच में मुकाबला था।
चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पहली बार ईवीएम मशीन का उपयोग किया गया। इस बार 6 पदों पर कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से प्रधान पद के लिए दो पुरुष और दो महिला वकीलों ने अपनी दावेदारी ठोकी थी।
चंडीगढ़ बार एसोसिएशन में 2358 वकीलों के वोट है। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सेक्रेटरी के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए तीन और लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।





















