
आज पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के माता-पिता मेगा पीटीएम मे जरूर हिस्सा ले-शिक्षामंत्री हरजोत बैंस
कहा बच्चों संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ शिक्षा में सुधार का सुझाव देना चाह हैं तो वह भी जरूर दें
चंडीगढ, 16 दिसंबर (विश्ववार्ता) आज पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के माता-पिता मेगा पीटीएम मे जरूर हिस्सा ले। इसमें कहा है कि वे मेगा पीटीएम में जरूर जाएं, जिससे वह बच्चों संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ शिक्षा में सुधार का सुझाव देना चाह हैं तो वह भी जरूर दें। यह बात पंजाब के शिक्षामंत्री ने हरजोत सिंह बैंस ने कही है। दरअसल, आज 16 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मेगा पीटीएम का आयोजन किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज सभी अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल में जरूर जाएं और अध्यापकों से उनकी परफॉर्मेंस के बारे में पता करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई माता-पिता किसी तरह का कोई सुझाव देना चाहते हैं आप अध्यापक को दे सकते है।
बैंस ने पंजाब के हर माता-पिता को अपील करते कहा कि जो कोई काम भी करते है एक घंटे की छूट्टी लेकर अपने बच्चे के लिए उक्त मेगा पीटीएम का हिस्सा बने। सभी अध्यापकों से भी निवेदन है कि बच्चों से कहा जाए कि कल माता-पिता को जरूर लेकर आए। अगर किसी बच्चे के माता-पिता नहीं आ सकते तो वे अपने दादा-दादी को जरूर लेकर आएं।





















