
भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर ही राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बने प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी बनी डिप्टी सीएम
चंडीगढ, 15 दिसंबर (विश्ववार्ता)राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ग्रहण की. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली । राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।























