
नगर निगम के कार्यकारी कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को किया इधर से उधर
जानिये किन्हीं मिली कहां की जिम्मेदारी
चंडीगढ, 12 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे नगर निगम के कार्यकारी कमिश्नर हरदीप सिंह ने निगम अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें एम.टी.पी. विभाग के ए.टी.पी. परमजीत दत्ता को सैंट्रल जोन, ए.टी.पी. अरुण खन्ना को वेस्ट जोन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर को सैंट्रल जोन, बिल्डिंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा को वैस्ट जोन, एक्सईएन स्वराज इंद्रपाल सिंह को बागवानी विभाग, एक्स.ई.एन. सतिंदर पाल सिंह को स्ट्रीट लाइट विभाग, एस.डी.ओ. अनु दीपक को ईस्ट जोन, एस.डी.ओ. बलविंदर सिंह को वेस्ट जोन, जे.ई. जोगिंदर पाल सिंह को वेस्ट जोन व जे.ई. कुलवंत सिंह को ईस्ट जोन में तबादला किया है।





















