
भारत व ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के बीच एक और भारतीय तेज गेंदबाज ने रचाई शादी
सोशल मीडिया पर हो रही है शादी की फोटो वायरल
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत व ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के मुकाबले के बीच भारतीय तेज गेंदबाज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने कल रात मंगलवार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से शादी के लिए छुट्टी ली थी जिसकी अब तस्वीरें सामने आई।
आईपीएल फ्रेंचाइज़ी दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को बधाई देते हुए शादी की तस्वीर साझा की। मुकेश की पत्नी का नाम दिव्या है। गोपालगंज के मुकेश ने गोरखपुर में शादी की। दुल्हा बने मुकेश काफी खुश दिख रहे है। इस दौरान उन्होंने शेरवानी पहनी हुई है.
बता दें कि मुकेश कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने तीसर टी20 में बीसीसीआई से शादी के लिए छुट्टी मांगी थी. इससे पहले खेले दोनों टी20 में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे. वहीं तीसरे टी20 मे दीपक चाहर को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि दीपक पूरी सीरीज़ में ही भारतीय स्क्वाड का हिस्सा रहेंगे वहीं मुकेश कुमार की जगह तीसरे टी20 में आवेश खान को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था. रायपुर में खेले जाने वाले चौथे टी20 में मुकेश टीम इंडिया से जुड़ जाएं





















