रिंकू सिंह ने भारत की जीत में अंत में अहम योगदान दिया। जब भारत को आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह ने सिक्स लगाया, लेकिन आखिरी गेंद नो बॉल रही और इसके साथ मैच फिनिश हुआ।
उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों क सामना करते हुए 80 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। वहीं, ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 22 रन निकले।
आखिरी गेंद पर एक रन बनाने थे। रिंकू स्ट्राइक पर थे। अगर वह आउट हो जाते या रन नहीं बना पाते तो मुकाबला सुपर ओवर में जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया। दुर्भाग्य से यह रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज के बाहर था और इसे अंपायर नो-बॉल करार दिया। ऐसे में छक्के की जगह एक रन भारत के खाते में जुड़ा और टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
आखिरी ओवर का रोमांच
| गेंद | क्या हुआ |
| 19.1 | रिंकू सिंह ने चौका लगाया |
| 19.2 | रिंकू सिंह ने एक रन लिया |
| 19.3 | अक्षर पटेल आउट |
| 19.4 | रवि बिश्नोई रन आउट |
| 19.5 | अर्शदीप सिंह रन आउट, एक रन मिला |
| 19.5 | सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल करार, एक रन मिला |





















