
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जल्द लखनऊ की टीम को छोड इस टीम के होगें मेंटर
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर होंगे. वह इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे. लखनऊ की टीम के मेंटर पद को गंभीर ने छोड़ दिया है।
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी, इसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि वो उस आईपीएल टीम के साथ जुड़ सकते हैं, जिसे उन्होंने कभी खुद अपनी कप्तानी में आईपीएल चैम्पियन बनाया था। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज घोषणा की कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर केकेआर में “मेंटर” के रूप में लौटेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी, और तभी से कयास लगाए जा रहे थे वो गंभीर आईपीएल टीम के साथ जुड़ सकते हैं।






















