
विश्वकप जीतने वाली टीम को आज मिलेगे इतने करोड
उप-विजेता को इतने से करना होगा संतोष, आईसीसी ने पहले ही प्राइज मनी की घोषणा की
चंडीगढ़, 19 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्वकप-2023 मे आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला जारी है। आज जो टीम जीतेगी वह मालामाल हो जायेगी। भारत में 46 दिन के इस बड़े आयोजन में 47 मैच हो चुके हैं। अब आखिरी और फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।
आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।























