
विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी
मैच मे साउथ अफ्रीका पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी, 50 से पहले ही अफ्रीका के 4 विकेट गिरे
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता) वल्र्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।
साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन बन लिया है। हेनरिक क्लासन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। रासी वान डर डसन 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। यह हेजलवुड का दूसरा विकेट है। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (3 रन) को भी आउट किया। ऐडन मार्करम 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। यह स्टार्क का दूसरा विकेट है। उन्होंने पहले ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा को जीरो पर चलता कर दिया।
बतां दे कि अफ्रीकी टीम में एक बदलाव हुआ है, जबकि कंगारू टीम 2 चेंज के साथ उतरी है। टेम्बा बावुमा ने लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्सी को मौका दिया है। वहीं, पैट कमिंस ने मार्कस स्टोयनिस और शॉट एबट को डगआउट में बैठाने का फैसला लिया है, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क को मौका दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि आईसीसी टूर्नामेंट के 13वें सीजन के पहले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार वनडे वल्र्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए कंगारू टीम से पार पाना आसान नहीं रहने वाला। वल्र्ड कप 2023 के लीग राउंड के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है. ऐसे में टेंबा बावुमा की कप्तानी में टीम एक बार फिर ऐसा ही कारनामा दोहराना चाहेगी. वनडे वल्र्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. दोनों को 3-3 मैच में जीत मिली है. वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में यह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरी भिड़ंत है. 1999 में मैच टाई होने के बाद कंगारू टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी. 2007 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी।





















