
भारत की विश्वकप मे शानदार जीत के बाद पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता)भारत ने सेमीफाइनल के कडे मुकाबले मे न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
इस जीत से पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसी खुशी मे शामिल होते हुए पीएम मोदी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा कहा, ” भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच (में जीत को) पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।” उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की भी सराहना की और कहा कि क्रिकेट प्रेमी इसे पीढिय़ों तक याद रखेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने ‘बॉस की तरह’ फाइनल में प्रवेश किया है।
वही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ऐतिहासिक विजय। न्यूजीलैंड पर भारत की ‘विराट’ विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई!
वही दूसरी तरफ कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “शाबाश, टीम इंडिया! पूरे खेल में टीम वर्क और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन. विराट, अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई. कप ले आओ लडक़ों!’
https://twitter.com/narendramodi/status/1724835567190331500?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724835567190331500%7Ctwgr%5Ef4eb8debfc4bd7793cb3ddd2a4622f1c82537363%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fpm-modi-was-elated-with-the-big-victory-of-team-india-1903903
Enter into the final like a Boss.
What an electrifying display of cricketing prowess. All the best for the showdown.
Let's get the cup. #INDvsNZ pic.twitter.com/aYueVQsu3H
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2023
ऐतिहासिक विजय…
न्यूजीलैंड पर भारत की 'विराट' विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई!
इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन!
फाइनल के लिए शुभकामनाएं!
जय हिंद 🇮🇳
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2023
Well done, Team INDIA!
Outstanding display of team work and skill throughout the game.
Virat, congratulations on the incredible achievement.
Bring it home boys! 🏆#INDvsNZ pic.twitter.com/2wyWxKCbDx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 15, 2023





















