
विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारी की मजबूत
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता) वनडे विश्व कप 2023 के 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ बांग्लादेश के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारी और मजबूत कर ली है। वहीं, हार के चलते बांग्लादेश के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.4 ओवर में दो विकेट खोकर 307 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 74 रन तौहिद हृदोय ने बनाए। कप्तान शांतो ने 45 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट और एडम जैम्पा ने दो-दो विकेट लिए। स्टोइनिस को एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 63 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया।





















