
विश्वकप मे आज बांग्लादेश व ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 300 से अधिक रनो का लक्ष्य
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता): वनडे वल्र्ड कप 2023 के 43वें मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 307 रन का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रन बनाए। तौहीद हृदॉय ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 79 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। यह उनके करियर की यह छठी और वल्र्ड कप की पहली फिफ्टी है।
तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी नजमुल हुसैन शांतो और तौहीद हृदॉय के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 66 बॉल पर 63 रन जोड़े। ये साझेदारी शांतो के विकेट के साथ टूटी। शांतो 45 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश के ओपनर्स लिट्टन दास और तंजिद हसन तमीम ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने 69 बॉल पर 76 रन जोड़े। ये साझेदारी तंजिद हसन तमीम के विकेट के साथ टूटी। तंजिद 36 रन बनाकर शॉन एबट की बॉल पर आउट हुए।























