
विश्व कप 2023 मे आज दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ जारी
20 ओवर का खेल, 50 से पहले लगे तीन बडे झटके
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) आज विश्व कप 2023 के 42वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अफगानिस्तान के कप्तन हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। केशव महाराज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल रहमत शाह और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन है।
रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान भी पवेलियन लौट चुके हैं।हालांकि पिछले मुकाबले में उसे भारत के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम लय हासिल करने उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन उसके लिए समीकरण बेहद मुश्किल हैं। अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 438 या इससे ज्यादा रन से जीत हासिल करनी होगी।























