
विश्व कप 2023 मे आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी
भारत को लगा दूसरा झटका, ये दो धाकड बल्लेबाज क्रीज पर
30 ओवर के बाद भारत जानिये भारत का स्कोर
चंडीगढ़, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) आज विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 30 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 179 रन बना लिए हैं।
फिलहाल श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर है। भारत को 11वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले रोहित 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें रबाडा ने आउट किया था।























