
विश्वकप-2023 मे आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला शुरू
भारत ने जीता टॉस लिया यह फैसला
आज विराट अपने जन्मदिन पर क्या सचिन के शतको की बराबरी कर पाएंगे?
चंडीगढ़, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला शुरू हो गया हैा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। आज उनका जन्मदिन भी है। विराट 35 साल के हो गए हैं। वह वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से एक शतक दूर हैं। विराट का ईडन गार्डेन्स में अच्छा रिकॉर्ड है और वह वनडे में भारतीय बल्लेबाजों में इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने यहां सात मैचों की सात पारियों में 47.14 की औसत से 330 रन बनाए हैं।
इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।विराट का इस विश्व कप में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह सात मैचों की सात पारियों में 88.40 की औसत से 442 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। पिछले कुछ मौकों पर वह शतक लगाने से चूक गए थे। हालांकि, इस मैच में विराट शतक लगाकर फैंस को खुश होने का मौका देना चाहेंगे। विराट ने अब तक वनडे में 288 मैचों की 276 पारियों में 58.05 के शानदार औसत से 13,525 रन बनाए हैं। इनमें 48 शतक और 70 अर्धशतक हैं। 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।























