
विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को लगा बडा झटका
टीम से बाहर हुआ ये यह आलंराउडर खिलाड़ी
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्वकप 2023 में भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा जानकार सूत्रो से खबर है कि चोटिल ऑलराउंडर खिलाडी हार्दिक पांड्या विश्वकप से बाहर कर दिया गया है। पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय स्टार ऑलराउंडर के बाएं टखने में चोट लग गई थी। उनकी जगह टीम में प्रसद्धि कृष्णा की एंट्री हुई है। हार्दिक पंड्या वल्र्ड कप 2023 में अब तक 4 मैच खेल तुके है जिसमें 6.84 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 11 रन भी बनाए हैं।
बता दें कि वल्र्ड कप 2023 में अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारतीय टीम ने वल्र्ड कप 2023 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. इसके साथ ही भारत सेमिफाइनल में पहुंच चुका है। ऐसा करने वाली वल्र्ड कप 2023 की पहली टीम बन गई है।
हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अगले तीन मैचों में नहीं खेल पाए. BCCI और टीम प्रबंधन इस बात को लेकर आश्वस्त था कि हार्दिक पांड्या ठीक हो जाएंगे। उनका एनसीए में ट्रीटमेंट चल रहा था लाखों फैंस इस उम्मीद में थे कि वे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट होंगे लेकिन उनकी चोट ने प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
शुरू में ऐसा लग रहा था कि हार्दिक को सामान्य टखने की चोट है लेकिन लिंगामेंट में दिक्कत होने की बात सामने आई. हार्दिक पांड्या की चोट गंभीर स्तर पर है. यह चोट ग्रेड 1 लेवल की थी, इसलिए उम्मीद थी कि रिकवरी 10 से 15 दिनों के अंदर हो जाएगी. अब हार्दिक चोट की वजह से बड़ा अवसर गंवा चुके हैं।























