
विश्वकप-2023 मे आज अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला जारी
नीदरलैंड ने जीता टॉस लिया यह फैसला
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्वकप-2023 मे आज 34वां मैच अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
पहले बैटिंग कर रही नीदरलैंड ने 8 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।
नीदरलैंड को पहले ओवर की 5वीं बॉल पर पहला झटका लगा। वेज्ली बारेसी 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने आउट किया। इसी के साथ मुजीब के वनडे में 100 विकेट भी पूरे हो गए।
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ हुई। नीदरलैंड में विक्रमजीत सिंह की जगह वेज्ली बारेसी और अफगानिस्तान में नवीन-उल-हक की जगह नूर अहमद को मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।





















