
विश्व कप 2023 मे आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले लिया गेंदबाजी का फैसला
11 ओवर मे साउथ अफ्रीका ने बनाये इतने रन
चंडीगढ़, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्व कप 2023 का 32वां मैच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में बिना नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर हैं। टेम्बा बावुमा ने पारी के छठे ओवर में मैट हेनरी की बॉल पर छक्का जमाया। इस सिक्स की मदद से वल्र्ड कप के मौजूदा सीजन में 400 छक्के पूरे हो गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोइत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।





















