
वर्ल्ड कप-2023 : : भारत की इंग्लिश टीम के खिलाफ मैच मे पकड मजबूत
मैच मे भारतीय पेसरों का दबदबा
100 से पहले इंग्लिश टीम की आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता)भारत ने वल्र्ड कप 2023 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड को 230 रन का टारगेट दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने 24 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। क्रिस वोक्स और लियम लिविंगस्टन क्रीज पर हैं। मोईन अली 15 रन बनाकर कॉट बिहाइंड हुए, उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा।
जोस बटलर 10 रन बनाकर बोल्ड हुए, उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। जॉनी बेयरस्टो 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शमी ने बोल्ड कर दिया। यह शमी का तीसरा विकेट रहा। उन्होंने बेन स्टोक्स (0 रन) को भी बोल्ड किया था।
इससे पहले, जसप्रीत बुमराह ने जो रूट (0 रन) और डेविड मलान (16 रन) के विकेट लिए। रूट और स्टोक्स वल्र्ड कप में पहली बार जीरो पर आउट हुए हैं।























