
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन
क्रिकेट जगत मे शोक की लहर
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज निधन हो गया जिस कारण पूरे क्रिकेट जगत मे शोक की लहर छा गई है। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। भारत के लिजेंडरी लेफ्ट आर्म स्पिनर बेदी ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। वहीं, 10 वनडे मैचों में सात विकेट भी हासिल किए। 70 के दशक में बेदी भारतीय टीम की फेमस स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे। इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन बेदी के साथ थे।























