
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्वकप मे लगाई रिकार्डो की झडी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड
शतक के लिए राहुल ने विराट को सिंगल लेने से किया था मना
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 77वां रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 हजार रन पूरे कर लिए। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के क्लब में शामिल हो गए। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा हैं। उनके 28016 रन हैं। वहीं, रिकी पोंटिंग 27483 रन के साथ तीसरे क्रम पर हैं। महेला जयवर्धने ने 25957 रन बनाए हैं।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया, उन्होंने 103 रन की नॉटआउट पारी खेली। लेकिन इस शतकीय पारी में उनके पार्टनर केएल राहुल का भी योगदान रहा, जिन्होंने कोहली को सिंगल लेने से ही मना कर दिया, ताकि कोहली के शतक में रन कम न पड़ जाए। कोहली ने भी इस मौका का फायदा उठाया, टीम की आखिरी 19 गेंदें उन्होंने ही खेलीं और अपनी सेंचुरी पूरी की।





















