
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला जारी
भारत ने मैच मे की जबरदस्त पकड, गेंदबाजों ने मचाया कहर
कुलदीप ने एक ओवर मे दो बल्लेबाजों को भेजा पेवलियन
33 ओवर के बाद जानिये पाकिस्तान का स्कोर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने पाकिस्तान के 4 विकेट गिरा दिए हैं। अभी पाकिस्तान का स्कोर 33 ओवर के बाद 5 विकेट पर 166 रन है। अभी क्रीज पर रिजवान और सऊद शकील मौजूद हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट मो. सिराज ने लिया। इससे पहले बाबर ने इंडिया के खिलाफ पहली वनडे फिफ्टी लगाई। सिराज को 2 सफलताएं मिलीं। उन्होंने 8वें ओवर में ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को आउट किया। इसके बाद 30वें ओवर में फिफ्टी जड़ चुके कप्तान बाबर आजम को बोल्ड किया। बाबर ने वनडे में इंडिया के खिलाफ पहली फिफ्टी लगाई। उनके अलावा हार्दिक ने 13वें ओवर में इमाम उल हक को केएल राहुल के हाथों कैच कराया।























