
विश्वकप 2023 में आज भारत व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी
273 रनो के लक्ष्य के पीछा करते हुए भारत ने 7 ओवर में बनाये अभी इतने रन
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज विश्वकप मे भारत व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 273 रन का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान ने टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए।
जवाब में भारत से रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे। 7 ओवर के बाद टीम ने बगैर नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। रोहित ने फजलहक फारूकी के तीसरे ओवर में 14 रन बनाए।
भारत से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। वहीं कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर को 1-1 सफलता मिला। अफगानिस्तान से हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह के अलावा कोई भी बैटर 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।





















