
वल्र्ड कप 2023 में आज भारत व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी
अफगानिस्तान टीम ने 36 ओवर में बनाये अभी तक इतने रन
ओमरजई और शहीदी की जोडी टूटी, भारतीय गेंदबाजो ने ली राहत की सांस
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज विश्वकप मे भारत व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 36 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई की जो जोडी क्रीज पर थी उसको भारतीय गेंदबाजो ने तोड दिया है।
बतां दे कि 63 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने अफगानिस्तान को संभाला। दोनों ने समय लिया और सेंचुरी पार्टनरशिप की। सेट होने के बाद ओमरजई ने कुलदीप के खिलाफ 3 और जडेजा के खिलाफ एक छक्का लगाया।





















