
वनडे विश्व कप का सातवा मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच जारी
इंग्लैंड का 32 ओवर के बाद जानिये क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे डबल हेडर का पहला मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। जो रूट और डेविड मलान क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है।





















