भारतीय टीम का दूसरा अभ्यास मैच भी रद्द
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम का दूसरा अभ्यास मैच भी बारिश के कारण धुल गया है। बारिश ने गुवाहाटी के बाद यहां के भी प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। दोनों शहरों के प्रशंसक विश्व कप से पहले टीम इंडिया को अपने यहां खेलते देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुवाहाटी में तो टॉस हो पाया था, लेकिन तिरुवनंतपुरम में यह भी नहीं हो सका।
अब भारत सीधे वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेगा. 8 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है.