
शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन
सिफ्त को स्वर्ण और आशी को कांस्य
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है शूटिंग में भारतीय निशानेबाज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर और आशी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया!
सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। इससे पहले तीनों स्वर्ण पदक टीम इवेंट में आए थे। सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है।





















