
एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाडियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी
भारत की झोली मे आया एक और स्वर्ण पदक
41 साल के लंबे अंतराल के बाद घुड़सवारी मे आया स्वर्ण पदक
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है आज भारत ने घुड़सवारी में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। 19वें एशियन गेम्स में तीसरे दिन हांगझोउ में भारत को तीसरा मेडल मिला। घुड़सवारी टीम ने आज का पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड़ा और अनुष अगरवल्ला की जोड़ी ने इस इवेंट में 41 साल बाद देश के लिए गोल्ड जीता।
भारत के इबाद अली ने मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का दिन का दूसरा मेडल है। इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स में अब 14 मेडल हो गए हैं, जिसमें तीन गोल्ड शामिल हैं।























