
भारत ने दूसरे मुकाबले मे आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज मे हासिल की अजेय बढत
इंदौर में भारत की लगातार सातवीं जीत
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत ने दूसरे वनडे मे ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज मे अजेय बढत हासिल कर ली है। भारत ने इंदौर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है हुए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में बुधवार (27 सितंबर) को खेला जाएगा।
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनााए। मार्नश लाबुशेन ने 27 और जोश हेजलवुड ने 23 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 19 रन और एलेक्स कैरी ने 14 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट नौ, जोश इंग्लिश छह और एडम जम्पा पांच रन बनाकर आउट हुए। कप्तान स्टीव स्मिथ खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने शानदारर गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली।





















