भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल आज:
एशिया कप में पांच साल का सूखा खत्म करने उतरेगा भारत
चंडीगढ,17 सितंबर (विश्ववार्ता) एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।






















