
आखिरी सुपर-4 मुकाबले मे बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
26 ओवर के बाद जानिये बांग्लादेश का स्कोर
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता) आज एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर 4 मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के 26 ओवर के बाद चार विकेट पर मात्र 118 रनों पर लुढका दिये है। । फिलहाल शाकिब अल हसन और तौहिद हृदोय क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके थे।























