
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले मे सधी शुरूआत के बाद लडखडाया भारत
लगे तीन बडे झटके, जानिये 17 ओवर के खेल के बाद का स्कोर
दुनिथ वेलालगे ने भारत को बैकफुट पर ढकेला
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित व गिल ने सधी शुरूआत के बाद करने के बाद दुनिथ वेलालगे ने अपने दम पर इस मुकाबले में टीम इंडिया को बैकफुट में ढकेल दिया है। उन्होंने भारत के तीन सबसे अहम बल्लेबाजों को अपने लगातार तीन ओवरों में आउट किया। अब ईशान किशन और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/3 है।























