
एशिया कप के सुपर मुकाबले मे भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया
विराट, कोहली के दमदार शतको के बाद कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत, कोहली का वनडे में 47वां शतक
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) एशिया कप में भारत और पाकिस्तान सुपर-4 के बीच बडा मुकाबले मे भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रन से बड़ी जीत हासिल की है। वनडे इतिहास में रनों के हिसाब से भारत की पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने उसे 2008 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के मीरपुर में 140 रन से हराया था। विराट कोहली और केएल राहुल के नाबाद शतक के बाद कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल के शतक की बदौलत दो विकेट खोकर 356 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 128 रन ही बना पाई और मैच 228 रन से हार गई। भारत के 357 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप (25 रन पर पांच विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 32 ओवर में 128 रन ही बना पाई हारिस राउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
कोहली ने भी शाहीन की गेंद पर एक रन के साथ 84 गेंद में अपना 47वां शतक पूरा किया. उन्होंने फहीम के पारी के अंतिम ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा. बारिश के कारण रद्द हुए ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट चटकाने वाले शाहीन (79 रन पर एक विकेट), नसीम शाह (बिना विकेट के 53 रन) और हारिस राउफ (बिना विकेट के 27 रन) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के इस मैच में सिर्फ एक विकेट मिला. राउफ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आज गेंदबाजी करने नहीं उतरे।





















