
भारत व पाकिस्तान महामुकाबला: लडखडाती भारतीय पारी को ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने दिया बडा सहारा
दोनों के बीच शतकीय साझेदारी
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) एशिया कप के तीसरे मुकाबले में आज भारत ओैर पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहे मुकाबले मे लडखडाती भारतीय पारी को ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने संभाला हुआ है, टीम ने 34 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं।
ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप पूरी हो चुकी है। किशन वनडे करियर की 7वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। पंड्या भी करियर की 11वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। शुभमन गिल 32 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने बोल्ड कर दिया। हारिस ने श्रेयस अय्यर (14 रन) को फखर जमान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली (7 बॉल पर 4 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (22 बॉल पर 11 रन) को बोल्ड कर दिया। इस समय भारत ने 36 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान के 178 रन बना लिये है।























