
श्रीलंका ने किया एशिया कप अभियान का जीत के साथ आगाज, बांग्लादेश को हराया
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) श्रीलंका ने एशिया कप अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में उसने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई थी। नजमुल शांतो ने 89 रन की पारी खेली।
जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सदीरा समरविक्रमा ने 54 रन और चरिथ असलंका ने नाबाद 62 रन की पारी खेली।
श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए। महीश तीक्षणा ने दो विकेट चटकाए। धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।





















