
पंजाब के इस जिले मे बीएसएफ को तलाशी अभियान मे मिले हेरोइन से भरे ट्रैक्टर क्रॉस ड्रॉबार किया बरामद
चंडीगढ़, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले मे आज बीएसएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे, सूत्रों अनुसार भारत-पाक सीमा के सैक्टर खालड़ा अधीन आते इलाके में तलाशी अभियान के दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी हुई एक लोहे की प्लेट को बरामद किया गया है, जिसमें से 1 किलो 100 ग्राम हैरोइन मिली। इसके अलावा, ट्रैक्टर के क्रॉस ड्रॉबार को खोलने पर उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिसे एक तरफ से मजबूत चिपकने वाले पदार्थ का उपयोग करके सील कर दिया गया था। इस नशीले पदार्थ (हेरोइन) का कुल वजन 1.100 किलोग्राम था। बीएसएफ के सतर्क जवान एक बार फिर तस्करों के नापाक इरादे को नाकाम करने में कामयाब रहे।





















