
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित
बोर्ड ने परीक्षाओं का लेकर जारी किया नया शेड्यूल
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10 वीं की स्थगित की गईं परीक्षाएं अब 16 से 18 अगस्त तक होंगी। वहीं डीएलएड परीक्षाएं 22 से 31 तक होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की गई परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया है। जो बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब परिस्थितियां सामान्य होने के चलते शिक्षा बोर्ड ने स्थगित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक) व डीएलएड की परीक्षा पुन: संचालित करवाए जाने का निर्णय लिया है। सेकेंडरी (शैक्षिक) की स्थगित हुई परीक्षाएं 16 से 18 अगस्त तक व डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की स्थगित हुई परीक्षाएं 22 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित होंगी। नया तिथि पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।





















