
हरियाणा में बाढ़ को लेकर सीएम खट्टर का एक्शन
हरियाणा के चीफ इंजीनियर सस्पेंड, दिल्ली में बाढ़ के दौरान नहीं खोले थे यमुना बैराज के 4 गेट
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) माह 8 से 11 जुलाई तक भारी बारिश के बाद दिल्ली समेत हरियाणा और पूरे उत्तर भारत में बीते इलाकों में बाढ़ आ गई थी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था और इस दौरान दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक पानी पहुंच गया था। दिल्ली में बाढ़ को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया था। अब यमुना नदी में बाढ़ नियंत्रण में लापरवाही को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सख्त एक्शन लिया है। हरियाणा सरकार ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एसई तरुण अग्रवाल और एक्सईएन मनोज कुमार को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए गए हैं।