
पंजाब मे आज इन जिलो मे बारिश के बने आसार, मिलेगी गर्मी से निजाज
भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर 1666.44 फीट पर जा पहुंचा
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब मे मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। यह बारिश सामान्य ही रहने वाली है।वहीं, 3 दिन बाद भाखड़ा बांध के जलस्तर में एक बार फिर एक फीट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल आज के दिन भाखड़ा बांध का जलस्तर 1625.01 फीट था, जो आज के दिन के स्तर से 41 फीट कम था। भाखड़ा बांध अभी भी खतरे के निशान 1680 फीट से सिर्फ 14 फीट नीचे है।
भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर 1666.44 फीट पर जा पहुंचा गया है। भाखड़ा डैम में पानी की आमद 53200 क्यूसेक दर्ज की गई है, जबकि भाखड़ा डैम से टरबाइनो के माध्यम से 41729 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।























