बिजनेस की दुनिया से दुखद खबर : नहीं रहे पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति का लेह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कंपनी के सहसंस्थापक आशीष शाह ने इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद उद्योग जगत में दुख की लहर है। पेपरफ्राई के एक और को-फाउंडर आशीष शाह ने एक X पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा- ‘यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, मेंटर, भाई अंबरीश मूर्ति अब नहीं है। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से हमनें उन्हें खो दिया। कृपया उनके लिए और उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।