
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट की बडे फेरबदल की घोषणा
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली कैबिनेट मेंं बड़े फेरबदल की घोषणा करते हुए सौरभ भारद्वाज से सेवा एवं विजिलेंस विभाग का पद छीनकर दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी को सौंप दिया है। आतिशी अब वित्त, सेवा और सतर्कता दोनों विभाग संभालेंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेरबदल की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है। यह फेरबदल दिल्ली अध्यादेश विधेयक के संसद के दोनों सदनों में पारित होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।





















