सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागे। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया। छेत्री ने तीन में से दो गोल पेनल्टी पर किए।
भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बारिश कर दी। छेत्री ने हैट्रिक गोल दागा। उनके अलावा उदांता सिंह ने भी एक गोल किया। एसएएफएफ चैंपियनशिप के 14वें संस्करण में भाग ले रहीं आठ टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है।