
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक ली अंगडाई, झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मौसम ने अचानक अंगडाई ली है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा।





















