
दिल्ली CM केजरीवाल और Punjab CM भगवंत मान के काफिले पर हमला
आप नेे इस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। दोनों ही मुख्यमंत्रियों पर हमले का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि यह हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है।
श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई। केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह लोगों को फ्री में बिजली और पानी दे रही है। इसी तरह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी लोगों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इससे पंजाब की जनता बेहद खुश है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आप की इस रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान जनसभा को संबोधित करने से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया हालांकि, इस हमले में किसी को कोई चोटें नहीं पहुंची हैं।





















