
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता मनोज बाजपेयी ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की जिसमें उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राष्ट्र की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
मनोज बाजपेयी ने तरुण चुघ से कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब राष्ट्र को और मजबूती देने की जरूरत है ताकि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के मंसूबों को विफल बनाया जा सके।





















