
हरियाणा के इस जिले मे आज रैली को संबोधित करेगें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
रैली वाले इलाके मे सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब मे रैली को संबोधित करने के बाद हरियाणा के सिरसा में की रैली को संबोधित करेगे जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली आज शाम नई अनाज मंडी में केंद्रीय मंत्री रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।
वहीं आमजन की एंट्री के लिए यहां पर चार गेट लगाए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा से पहले पंजाब के गुरदासपुर में रैली है। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे और इसके पश्चात सिरसा अनाज मंडी में रैली स्थल पर पहुंच लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से रिहर्सल भी की गई है।रैली के पंडाल में एंट्री करने वालों की तीन बार अलग-अलग प्रक्रिया से चेकिंग होंगी। पुलिस कर्मी जेब से लेकर जूतों तक की बारीकी से जांच करेंगे। रहा।























